
साहपुर में बिजली के तार टूटने से दो मवेशियों की हुई मौत, सूचना के बाद भी बिजली नही काटने से आक्रोशित लोगों ने घंटो किया रोड जाम

नगरा (सारण) : खैरा थाना क्षेत्र के साहपुर चौक के समीप गुरुवार को अहले सुबह बिजली के तार के चपेट में आने से दो मवेशी की झुलस कर मौत हो गई तथा एक वृद्ध और एक किशोरी जख्मी हो गई.लोगो ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.उक्त वृद्ध भूखल राय की 55 वर्षीय पत्नी लालती देवी तथा दिनेश राय की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी बताई जाती है.

घटना के प्राप्त जानकारी अनुसार एलटी जर्जर तार टूट कर सड़क पर गिर गया जिसके बाद लोगो मे अफरा तफरी का मौहाल उतपन्न हो गया.सड़क पर तार टूटकर गिरने के विभागीय अधिकारी को सूचना दी गई लेकिन विधुत नही कटा जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद प्रयास करके किसी तरह से लाइन को काटा.वहीं लोगो ने बताया कि सड़क पर बिजली का तार टूटकर गिरा गया था और ट्रैक्टर अचानक से तेज रफ्तार में उसी में चला गया जिससे सड़क पर गिरे तार को घसीटता हुआ आगे बढ़ा जिसकी वजह से सड़क के किनारे घर पर मवेशी तथा महिला चपेट में आ गयी.वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए.बिजली के चपेट दो भैस विधुत चपेट में आ गई जिससे घटना स्थल पर ही दोनो मवेशियों की मौत हो गई.उसी वक्त विधुत के झटके से दोनो महिला बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए.आक्रोशित लोगों ने नगरा गरखा मुख्य पथ को साहपुर चौक के समीप सात बजे से दस बजे तक जाम कर दिया और जर्जर तार बदलने के साथ मुवाज़े कि मांग कर रहे थे.मौके पर पहुचे खैरा थाना थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार,मुखिया अशोक कुमार साह आदि ने बिजली विभाग के अधिकारी से बात किया तथा लोगो के बीच आश्वाशन देकर जाम को हटाया गया.इस सबन्ध में जेई ने कहा कि उस क्षेत्र में तार बदलने का कार्य चल रहा है शीघ्र ही बदल दिया जाएगा.




Recent Comments