
राजद में शामिल होंगे रंजीत, एकमा विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत कुमार सिंह राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामेंगे। आज खुद रंजीत कुमार सिंह ने इस बात की घोषणा की।

दैनिक खोज खबर लाइव से बातचीत में रंजीत सिंह ने बताया कि वे राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजद में शामिल होने की तारीख का ऐलान भी जल्द कर दिया जाएगा।

आपको बता दे कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में रंजीत सिंह ने एकमा विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा था। उस दौरान रंजीत को 28 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे।

ऐसे में रंजीत ने राजद में शामिल होने की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर रंजीत और तेज प्रताप यादव के साथ की तस्वीर खूब शेयर की जा रही हैं जिसमे रंजीत तेज प्रताप यादव को बुके दे रहे हैं।

रंजीत के राजद में शामिल होने की घोषणा के बाद एक बार फिर एकमा की राजनीति गर्मा गयी है। राजद के बाकी दावेदारो की दावेदारी को ले लोग खूब चर्चा कर रहे हैं।




Recent Comments