धोखाधड़ी करके एटीएम से नौ हजार निकाले
मशरक ( सारण)मशरक थाना क्षेत्र के चान्दबरवा गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह पिता शुभनारायण सिंह के खाते से अवैध निकासी का मामला सामने आया है।पीड़ित मुकेश ने बताया कि उसका एक बचत खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया के चैनपुर की शाखा में हैं जिस खाता नम्बर की संख्या 32930286675 से तारीख 10/06/2019 को भगवानपुर (सिवान) एटीएम से धोखाधड़ी करके नौ हजार रुपये निकाल लिये है ।मशरक थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आवेदन ले जांच का भरोसा दिलाया ।




Recent Comments