एटीएम कई माह से बंद,लोग परेशान
हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कई माह से बंद है। इससे राशि निकासी के लिए आने वाले लोग बैरंग वापस लौट रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि एटीएम से रुपए निकालने के लिए आंदर, चैनपुर, गोपालपुर एवं सिवान जाना पड़ रहा है। इसके पूर्व एटीएम की सुविधा अच्छी मिल रही थी,लेकिन चार माह से मशीन खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक के रविराज सिंह ने बताया कि एटीएम मशीन के सभी पार्ट्स रिप्लेशमेंट होकर एक माह से आकर रखा हुआ है। ऑपरेटर के नहीं आने से मशीन को चालू नहीं किया जा रहा है।




Recent Comments