मार्क्ससीट व सीएलसी लेने गई हाई स्कूल की छात्रा को रास्ते से पांच युवकों ने किया अगवा,जबरन कार में बैठा कर किया दुष्कर्म

#डेरनी थाना क्षेत्र की छात्रा को भेल्दी थाना क्षेत्र से उठाया,दुष्कर्म के बाद गड़खा में फेंका

छपरा : डेरनी थाना क्षेत्र के एक 17 वर्षीय छात्रा को भेल्दी थाना क्षेत्र के झौवापट्टी से पांच युवकों द्वारा अगवा कर जबरन कार में बैठा कर दुष्कर्म कर गड़खा में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित छात्रा ने भेल्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार को 9:00 बजे रामअवतार उच्च विद्यालय बसंतपुर शोभेपुर से इंटर की मार्क्सशीट और सीएलसी लेने गई थी। मार्क्सशीट लेकर अपने घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में ग्राम झौवा पट्टी विद्यालय के पास चार चक्का गाड़ी में पांच युवकों ने जबरजस्ती कार में बैठा लिया एवं सभी लड़के मुझे कहां-कहा ले गए पता नहीं चला। इस दौरान मैं बेहोश हो गई। होश में आई तो देखा कि गड़खा बसन्त रोड में मुझे फेंक दिया गया था। उसके बाद सूचना मिलने पर मेरे घरवाले मुझे घर लेकर आए। वहां से थाना में आकर आवेदन दी। इस मामले में पांच युवकों को आरोपित बनाया गया है।