सिवान :आंदर को हरा हसनपुरा टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
रघुनाथपुर (सिवान) :
राजपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को आरसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आंदर एवं हसनपुरा टीम के बीच खेला गया। इसमें हसनपुरा की टीम ने 62 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय, सीओ ब्रजबिहारी कुमार तथा थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह निराला ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टॉस जीतकर आंदर की टीम पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करती हुई हसनपुरा की टीम ने निर्धारित ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में आंदर की टीम 14.5 ओवर में मात्र 93 पर सिमट गई। इस प्रकार हसनपुरा की टीम 62 रन से विजयी हुई। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सिरीज,
बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार हसनपुरा टीम के खिलाड़ी दुलारे को दिया गया। बेस्ट बॉलर चिंटू बाबा, बेस्ट विकेट कीपर रवि कुमार, बेस्ट फील्डर अनिल दुबे, बेस्ट कैचर का खिताब मुन्ना कुमार को दिया गया।
इस खेल की कमेंट्री आदित्य सहवाग एवं निजामुद्दीन ने की। स्कोरर प्रिंस पांडेय एवं विमलेश यादव, अंपायर अनुज ठाकुर एवं सुनील दुबे थे। इस मौके पर शिक्षाविद् मोहन प्रसाद विद्यार्थी, पूर्व मुखिया अरविंद पांडेय, जिला भाजयुमो की उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अविनाश कुमार, सुशील सिंह, सरपंच काशीनाथ साह, पूर्व सरपंच दिनेश यादव, मुखिया विमलेश प्रसाद, महेश प्रसाद, अंकेश पांडेय, सत्यनारायण मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments