धरनार्थी व परिजनों के साथ पुलिस की हुई झड़प, धरनार्थी तथा उसके पत्नी , पुत्र व पुत्री गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

अमनौर (सारण):भ्रष्टाचार जन सुधार समिति के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे संस्था के अध्यक्ष व परिजनों तथा पुलिस के बीच झड़प से अफरा-तफरी मच गई. जिसको लेकर पुलिस ने धरनार्थी भ्रष्टाचार जन सुधार समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार प्रसाद , पत्नी धन्ना देवी , दो पुत्रियां और एक पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया .

मालूम हो कि उक्त संस्था के अध्यक्ष अनिल प्रसाद द्वारा स्थानीय माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर को धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा संचालित करने तथा मंदिर के आड़ में अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की जांच कराने सहित अन्य मांगों को लेकर काॅलेज रोड स्थित अपने अवासीय कार्यालय के बाहर पिछले 27 मार्च से धरना पर था. जहां वरिये पदाधिकारियों के आदेश के आलोक में मढौरा इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष भोला पासवान, अमनौर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस के जवान गुरुवार को देर संध्या मौके पर पहुंच धरना समाप्त कराने के लिए पहुंचे. जहां धरने पर बैठे अध्यक्ष को समझाने की कोशिश की जा रही थी. इस दौरान धरना पर बैठे अध्यक्ष के परिजन भी आ गये. दोनों पक्षों में बात विवाद बढ़ गया. तथा देखते ही देखते गाली-गलौच व मारपीट शुरू हो गई. कुछ देर के लिए स्थित रणक्षेत्र में तब्दील हो गई. जहां अफरा-तफरी मच गई. स्थित को देखते हुए महिला पुलिस व अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच स्थित को नियंत्रित किया. जिसके बाद पुलिस ने अध्यक्ष व उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया इस मामले में मढौरा इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के बयान पर धारा 147/341/353/332/447/506/323 भादवि के तहत उक्त संस्था के अध्यक्ष अनिल प्रसाद तथा उसकी पत्नी धन्ना देवी सहित पांच को आरोपित किया है. गिरफ्तारी के बाद अनिल प्रसाद ने कहा कि मैं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठा था. जहां पुलिस ज्यादती कर बेवजह मुझे तथा मेरे परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
▶क्या कहते है थानाध्यक्ष-
उपरोक्त मामले में गिरफ्तार अनिल प्रसाद सहित पांच लोगों छपरा जेल भेज दिया गया है. –
प्रभाकर पाठक , थानाध्यक्ष अमनौर




Recent Comments