लहलादपुर, एक संवाददाता।

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा। इन्हीं उदगार के साथ
धमसर गांव में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मगंल पांडे की प्रतिमा का अनावरण किया गया।प्रतिमा का अनावरण अवकाश प्राप्त इंजीनियर बबन पांडे व क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। इस मौके पर सभा का संचालन करते हुये मानस मधुकर स्वामी संदीपाचार्य ने कहा कि देश की अजादी में शहीद स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे का अहम योगदान है। जदयू नेता श्रीराम चौधरी ने कहा कि मंगल पांडे की शहादत ने भारत के अजादी की नींव रखी थी। मात्र तीस वर्ष के उम्र में मंगल पांडे ने अपनी शहादत देकर अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था। सबसे बड़ी बात यह रही की प्रतिमा बनवाने से लेकर उसके अनावरण तक का खर्च निजी कोष से किया गया है। मौके पर पुर्व प्रमुख अनिल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मदन यादव, लालदेव ठाकुर, लोकनाथ पांडेय, बलिराम तिवारी आदि मौजूद रहे।