संदिग्ध समझ ग्रामीणों ने की धुनाई, पुलिस ने पांच को कस्टडी में लेकर कर रही है पूछताछ

✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के उसुरी कला गांव में मंगलवार की देर शाम बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने पांच लोगों की जमकर धुनाई कर दी । जिन्हें इसुआपुर पुलिस अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है । ग्रामीणों के अनुसार ये पांचों टैपू से गांव में आए थे । इसी बीच इनके टैपू से एक साईकिल सवार को धक्का लग गई । इस दौरान भागने के दौरान टैपू पलट गई । पूछताछ के दौरान इन लोगों के पास साड़ी ,चाकू व अन्य सामान मिलने तथा नाम-पता बतानेजि से ग्रामीणों को शक हुआ । जिसके बाद लोगों ने इनकी धुनाई शुरू कर दी । इसकी सूचना स्थानीय चौकीदार होतीलाल मांझी ने थाने को दी । जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर पांचों को अपने कब्जे में ले लिया। सबों का इलाज कराने के बाद पुलिस उनके नाम-पता का सत्यापन कर रही है । सभी अपना घर छपरा बता रहे हैं । ये पांचों सोनहो-भेलदी अपने संबंधी के यहां गए थे । जहां से छपरा लौटने के क्रम में रास्ता भटकने की बात कही जा रही है । जिस पर लोगों को संदेह हो रही है ।