
तरैया/सारण
जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने तरैया और पानापुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया एवं बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण भी किया एवं अपने निजी कोष से सैकड़ो बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच तिरपाल का वितरण किया।उन्होंने कहा की बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और उसके निराकरण का प्रयास भी किया ,साथ ही ये भी कहा कि बाढ़ एवं अतिवर्षा से इलाके के हालात गंभीर हो गई हैं, किसानों के फसल बर्बाद हुए हैं, लोगों के घरों में पानी लगा हुआ है,कच्चा घर गिर रहा है,रास्ते कट गया है इस वजह से लोगों को कही आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पर रहा है।यह काफी पीड़ादायक है आप सभी से विनम्र आग्रह है कि बेवजह पानी के करीब ना जाये क्योंकि भूमि का स्तर कही- कही सामन्य नहीं है!आपके साथ हम सभी हर परिस्थिति में दिन -रात खड़े है।साथ मिलकर ये वक्त भी कट जायेगा।उन्होंने शीतलपुर,अरदेवा
,फरीदनपुर,जिमदाहा,सगुनी,आकूचक ,चंचलिया,सलेमपुर, पृथ्वीपुर,मरवा बसहीया,कोंध समेत दर्जनों गाँवो का भ्रमण किये।उक्त अवसर पर डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह बिक्कु,सतजोडा़ मुखिया प्रतिनिधि बब्लू सिंह,भुटु सिंह, राजकुमार कुशवाहा,बिगन महतो, गणेश रजक,हिमांशु शेखर,नीरज सिंह,जयप्रकाश महतो,चंदेस्वर राम, विनय कुशवाहा,सुरजभान सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments