बाइक चोरी के प्रयास करता एक गिरफ्तार
परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के मलमलिया से सोमवार को बाइक चोरी का प्रयास करते एक व्यक्ति को पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि उक्त युवक को जेल भेज दिया गया है। जेल भेजा गया युवक बसंतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी प्रिंस यादव बताया जाता है।
——-
स्वराज इंडिया एवं जय किसान गोष्ठी
परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में रविवार को सुरेश प्रसाद राय की अध्यक्षता में स्वराज इंडिया एवं जय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। गोष्ठी में रामायण सिंह, मौलाना साबिर हुसैन,रवींद्र सिंह, नवल किशोर प्रसाद, प्रमोद कुमार भारती आदि मौजूद थे।
—




Recent Comments