पुन्यतिथि पर याद किये गये डॉ भीमराव अंबेडकर
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
दलसिंहसराय(समस्तीपुर): डॉ भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि पर रालोसपा नेत्री सह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने अंबेडकर नगर दलसिंहसराय में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्या अर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किये।साथ ही श्रीमती शर्मा ने कहा कि हम लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के नव निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए एवं मैं युवाओं से कहना चाहूंगी कि उनके विशाल योगदान को याद करते हुए उनके पद चिन्ह पर चलने का प्रयास करें।साथ ही दलसिंहसराय में एक सभा का आयोजन हुआ।मौके पर उपस्थित सुदर्शन कुमार राय, धनेश्वर शर्मा, मनोज कुमार, अभिषेक गिरी, बालों कुमार शर्मा, सचिन पंडित,जय नाथ शर्मा कृष्ण पंडित, अरुण कुमार शर्मा,अमन कुमार चौधरी, संजय कुमार,शोनु कुमार,रतनेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।