वाराणसी,28 अप्रैल, 2023: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 26 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-12553 के छपरा स्टेशन आगमन पर प्लेटफार्म संख्या-01 पर 17 वर्ष की एक लड़की रोती हुयी मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, छपरा को सुपुर्द किया गया।26 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल देवरिया द्वारा गाड़ी संख्या-15047 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 26 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा यात्री प्रतीक्षालय से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।
25 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, भटनी को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 14 वर्ष का एक लड़का रोता हुआ मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, भटनी को सुपुर्द किया गया। 25 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल बलिया द्वारा गाड़ी संख्या-14005 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 25 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, थावे द्वारा निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-02 से एक व्यक्ति को रेलवे शौचालय में लगने वाले एल्युमिनियम के दो दरवाजे की फ्रेम, 07 पेन्डाल क्लिप एवं एक साइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
25 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया को प्लेटफार्म संख्या-03 पर 16 वर्ष की एक लड़की बैठी मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, देवरिया को सुपुर्द किया गया।24 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-15054 एवं 15165 से यात्री का छूटा एक पर्स तथा बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर पर्स एवं बैग को उन्हें सुपुर्द किया गया। 23 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बनारस द्वारा निगरानी के दौरान रेलवे स्टेशन से यात्री का छूटा एक पर्स बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया।
इनपुट – अशोक कुमार,
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments