सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में दो लाख रुपये के लिए एक विवाहिता के गहने व कपड़े छीनकर उसे मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी धीरज राय की पत्नी ज्योति देवी ने तरैया थाने में अपने ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि 08 दिसंबर 2020 को मेरी शादी धीरज राय के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई।* *शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ दिनों बाद पति धीरज राय, ससुर भुनेश्वर राय, सास देवान्ति देवी, गुंजन कुमारी सभी एकमत होकर बोले कि अपने पिताजी से दो लाख रुपये मांगों। जिस पर मैं बोली कि मेरे पिताजी के पास उतना पैसा नहीं है। जितना पैसा था सब मेरे शादी में खर्च कर दिये अब उनके पास पैसा नहीं है। उसके बाद सभी लोग मेरे साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे।* *सभी लोग मिलकर मेरे गहने व कपड़े छीनकर मुझे मारपीट कर धक्का मारकर घर से निकाल दिये तथा बोले की तुम्हारे पिताजी जबतक पैसा नहीं देंगे तबतक तुम्हें घर में नहीं घुसने देंगे। अगर जल्दी पैसा नहीं मिला तो दूसरी शादी कर लेंगे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।*




Recent Comments