सारण/मशरक।मशरक थाना क्षेत्र के एस एच-90 सड़क मार्ग पर मढ़ौरा डीसीएलआर के नेतृत्व में तथा मशरक सीओ ललित कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने 7 अवैध बालू से लदे ट्रक को पकड़ा और मौके पर मौजूद परिवहन विभाग के अधिकारी ने पकड़े गए सभी ट्रकों पर 5 लाख 3500 रूपये का जुर्माना लगाया ।मशरक सीओ ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अवैध बालू से लदे ट्रक को पकड़ा गया तथा जुर्माना लगाया गया।*