•नरकटियागंज प्रखंड के भंटहवा पिपरा गांव के नेयाजुद्दीन अंसारी का घर जल कर राख,

“दैनिक खोज खबर” अर्जुन भारतीय की रिपोट:- नरकटियागंज प्रखण्ड के बिनवलिया पंचायत अंतर्गत भंटहवा पिपरा गांव के नेयाजुद्दीन अंसारी के घर में विगत रात्री आज लगने से आठ बकरियां एवं एक मोटर साईकिल समेत घर के सभी समान जल कर राख हो गई। पंचायत के मुखिया मीरा देवी और उनके पति विजय सिंह घटना स्थल पहुँच कर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है,और नरकटियागंज B.D.Oको भी सूचना दिऐ। ग्रामीणों ने बताया कि देख कर तो मुखिया जी और एमएलए साहब के लोग चले गए हैं लेकिन देखना यह है कि पीड़ित परिवार को कितना और कौन सी मदद कब तक मिलती है. 
ग्रामीणों ने अग्निशमन दस्ता को भी आड़े हाथों लिया है और कहा कि सूचना देने के लिए फोन किया गया घंटी बजाते रहे लेकिन कोई रेस्पोंस नहीं मिला।