
मांझी। दशहरा पर्व के मद्देनजर मांझी थाना परिसर में बुधवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल सदस्यों को दुर्गापूजा के सम्बंध में चुनाव आयोग के गाइड लाइन की जानकारी दी गई। बताया गया कि मूर्ति स्थापित करने टेंट पंडाल व मेला आदि लगाने पर पूजा समितियों पर दंडात्मक कारवाई की जाएगी। सारण के समाहर्ता के निर्देश के आलोक में आयोजित बैठक में यह तय किया गया कि लाउड स्पीकर के माध्यम से गाइड लाइन की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रूपदेव यादव अमीषा कुमारी दीना राय अरविंद सिंह गोपाल शर्मा दिलीप चौधरी जितेंद्र गिरी राज बिहारी यादव जय प्रकाश यादव तथा सुजित गिरी आदि शामिल हुए।मांझी में शांति समिति की बैठक




Recent Comments