
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
प्रादेशिक डेस्क/पटना : राजधानी पटना सहित पूरे बिहार छठ पर्व पूरे धूम धाम से मनाया जा रहा है , आज पटना स्थित गंगा नदी के विभिन्न घाटों के अलावे शहर मे बने जगह जगह तालाबो और घर-अपार्टमेंट की छतों पर बने अर्ध्य स्थल पर लाखों व्रतियों ने शनिवार की शाम अस्तचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास 1अणे मार्ग पर अपने बड़े भाई के परिवार के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।इस बीच नीतीश कुमार पटना के नासरी गंज से लेकर कंगना घाट तक विभिन्न घाटों का भ्रमण कर व्यब्स्था का जायजा भी लिया ।भ्रमण के दौरान राज्यपाल भागू चौहान, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर समेत कई राजनेता और आला अधिकारी साथ थे।

बिहार और उत्तरप्रदेश के अलावे देश और दुनिया के अलग अलग हिस्सों मे शनिवार की शाम भगवान भाष्कर को पहला अर्घ्य देने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सिर्फ पटना की बात की जाय तो राजधानी के एनआईटी गांधी घाट, कालीघाट, दीघा, पाटीपुल, दीघा गेट नं.93, कलेक्ट्री घाट, कुर्जी, बांसघाट ,उलार,पुण्यार्क मंदिर पंडारक , पुनपुन घाट , सरैया घाट ,वही औरंगाबाद के देव , नालंदा के बड़गाम और औंगारीधाम में लाखों की तादाद मे छठ व्रती सूर्य भगवान को अर्घ्य प्रदान किया।
छठ के इस पावन पर्व के अवसर पर आज पूरे गली मुहल्ले , सड़क बाग बगीचों मे पारंपरिक छठ गीतों …मारबउ रे सुगवा धनुष से …कांच की बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए… होख न सुरुज देव सहइया… बहंगी घाट पहुंचाए…से पूरा शहर और सूबा भक्तिमय हो गया।




Recent Comments