🔴सीवान में इस वर्ष नवरात्रि के अवसर पर कुछ ऐसा देखने को मिला , जो अभी तक सीवान के लोगों को केवल फिल्म या फिर देश के महानगरों में देखने को मिलता था ।
हम चर्चा कर रहें है इस वर्ष नवरात्रि के अवसर पर केवल लड़कियों को नृत्य का प्रशिक्षण देने वाली  संस्था नृत्योदय द  परफॉर्मिंग आर्ट्स (नटपा) के द्वारा आयोजित  गरबा उत्सव सह डांडिया नृत्य  के  आयोजन का ।


गौरतलब हो कि नटपा के द्वारा शहर के मालवीय नगर में बुधवार को भव्य गरबा उत्सव सह डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया । इस  मनभावन नृत्य उत्सव में नटपा के  प्रशिक्षु नृत्यांगनाओं पल्लवी प्रिया, जूही कुमारी, नैंसी कुमारी, खुशबू कुमारी, नमिता गुप्ता, प्रिया गुप्ता, शिखा मिश्रा, दीक्षा मिश्रा, सुरभि सिंह, करुणा मिश्रा, राशि जयसवाल, खुशी कुमारी, गुलाल तिवारी, संस्कृति मिश्रा, सृष्टी कुमारी, आराध्या कुमारी व परिधि  कुमारी ने संस्था की निदेशक श्वेता अभिषेक श्रीवास्तव के निर्देशन में डांडिया नृत्य का एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किया।इस डांडिया  नृत्य से सभी लोगों का दिल मोह लिया। वहीं संस्था की निदेशिका श्वेता अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि नवरात्रि के मौके पर डांडिया नृत्य किया जाता है लेकिन हमारे जिले में इसका चलन नहीं रहा जबकि संस्था में आने वाली लड़कियों, महिलाओं व युवतियों की ख्वाहिश थी कि इसका आयोजन हो। लिहाजा हमने भी आज से इस परंपरा की शुरुआत की।हमारी कोशिश रहेगी कि हर वर्ष नवरात्रि में नटपा द्वारा डांडिया डांस कार्यक्रम आयोजित की जाए।








नटपा द्वारा सीवान में पहली बार आयोजित किए गए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में  शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के समापन के बाद नृत्योदय द  परफॉर्मिंग आर्ट्स (नटपा) के निदेशक व सीवान के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी वर्ष यह आयोजन बड़े पैमाने पर शहर के किसी बड़े हाॅल में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा ।
{✍परमार डाॅट काॅम // नवीन सिंह परमार}