
मढ़ौरा(सारण)। नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र गढ़देवी चौक के नजदीक से सोमवार को अपराधियों ने 90 हजार रुपयें की लूट कर पुलिस को फिर से चुनौती दे दी है । पूर्व के लूट कांड के उद्भेदन में जुटी पुलिस अब एक और नया मामला सामने आ जाने से फिर से दबाव में आ गई है । मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद गढ़देवी चौक की एसबीआई शाखा से विक्रमपुर की एक महिला एक लाख रुपयें की निकासी की थी । रुपए को लेकर वह और उसकी बेटी स्कूटी से घर वापस लौट रही थी । एसबीआई शाखा से पच्चास गज आगे बाजार की तरफ महिला की बेटी ने स्कूटी रोककर स्कूटी की डिक्की में रुपए को रख रही थी । तभी पीछे से आए एक बाइक पर दो की संख्या में लुटेरों ने महिला की हाथ से रुपए वाला थैला छीन लिया और तेजी से बाजार की तरफ से भाग निकले। पीड़ित महिला विक्रमपुर निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी उषा देवी बताई गई है ।लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस एक्टिव हो गई है । थाना अध्यक्ष अकील अहमद आसपास के सीसी कैमरा को खंगालने में जुट थे । मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस को कुछ सीसी कैमरा में लुटेरों की फुटेज मिला भी है । इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।




Recent Comments