
पानापुर (सारण)रविवार की रात पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो गांवो में छापेमारी कर 3 ड्रम देशी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बकवां से 200 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। जबकि मथुरा धाम कोंध के नजदीक दो ड्रम में रखे 400 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने बकवां से देशी शराब बरामदगी में बकवां निवासी सत्येंद्र सिंह को आरोपी बनाया है। मथुरा धाम कोंध से शराब बरामदगी मामले में कोंध निवासी देवेंद्र सिंह को अभियुक्त बनाया है।




Recent Comments