भूमि विवाद में हुई थी मारपीट
✍परवेज अख्तर /सिवान ;
दरौली (सिवान) : थाना क्षेत्र के टोका नारायणपुर गांव में बुधवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत गुरुवार की देर रात्रि इलाज को ले पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया गया।
मृतक युवक नारायणपुर का बेचु सहनी बताया जाता है। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।




Recent Comments