
देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार
अगल अलग थानों के कई मामलों में थे वांछित
छपरा।सारण पुलिस ने सोनपुर थानाक्षेत्र से दो अपराधियो को गिरफ्तार किया है।जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनो अपराधी के खिलाफ अलग अलग थानों में कई मामला दर्ज है पुलिस को इन दोनों अपराधियो को बहुत समय से तलाश थी लेकिन ये हमेशा बचते रहे है।ये दोनों अपराधी अपराह्न बेला में सोनपुर थानान्तर्गत बाकरपुर में।एक दवा दुकानदार से रंगदारी का मांग कर रहे थे।जब दुकानदार द्वारा रंगदारी देने से इंकार किया गया तो दोनों अपराधियो द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट की गई और देशी कट्टा दिखाकर दुकानदार को डराने की कोशिश की गई।जिसपर दुकानदार द्वारा शोर मचाया गया तब आसपास के ग्रामीणों इन्हें पकड़ने की कोशिश किये तो दोनों अपराधी अपाची मोटरसाइकिल से भागने लगे तब ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस टीम अपराधियो को धर दबोचा।
पकड़े गए अपराधियों की पहचान विजय कुमार महतो पिता मोहन महतो, गोबिंदचक सोनपुर और दूसरे की पहचान रंजन कुमार पिता रामनाथ सिंह गोबिंदचक सोनपुर के रूप में हुई है।
इस अपराधियो के ऊपर सोनपुर थाना में दो और नयगावँ थाना में एक मामला दर्ज है।




Recent Comments