सारण :आर एस ए ने चलाया शिक्षक खोजों अभियान


#संयय कुमार पांडे /छपरा
छपरा : दिनांक 20 अप्रैल 2018
आर एस ए के नेता सह राम जयपाल महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सह छात्र संघ के काउंसिल मेंबर अर्पित राज्य गोलू समेत छात्रसंघ के प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय में शिक्षक खोजो अभियान चलाया। सोशल मीडिया लाइव जाकर महाविद्यालय की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। स्नातक तृतीय खंड के फॉर्म भरे जा रहे हैं इस समय महाविद्यालय में एक भी शिक्षक नहीं आ रहे हैं दिन के 1:30 बजे सारे विभागों में ताले लटक गए हैं ।महाविद्यालय के प्राचार्य पर जब फोन करके संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हम छुट्टी पर हैं जबकि महाविद्यालय के प्रिंसिपल महीने में 15 दिन बाहर ही रहते हैं विश्वविद्यालय प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर हरिकेश सिंह ने महाविद्यालय के प्राचार्य को लूट की छूट दे दी है स्नातक तृतीय खंड में ₹490 प्रत्येक छात्र से लेना है लेकिन महाविद्यालय में प्रत्येक छात्र से ₹650 अवैध रूप से वसूला जा रहा है ।विश्वविद्यालय में कंप्लेन करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में लूट की छूट मची हुई है संगठन इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी वर्तमान कुलपति ने कहा था कि शिक्षकों को क्लास करना होगा बायोमेट्रिक सिस्टम से अटेंडेंस बनाए जाएंगे। लेकिन इस महाविद्यालय में कोई शिक्षक आता ही नहीं है ।सोशल मीडिया में लाइव चलाए गए पॉलिटिकल साइंस बॉटनी जूलॉजी साइकोलॉजी केमिस्ट्री फिजिक्स विभाग के ताले 1:30 बजे बंद हो गए थे ।छात्र फॉर्म भरकर वेरीफाई कराने के लिए भटक रहे थे लेकिन उनका सुध लेने वाला कोई नहीं है महाविद्यालय प्रशासन पर अगर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करेगा तो संगठन बाध्य होकर उग्र आंदोलन चलाएगा।
सारण :आर एस ए ने चलाया शिक्षक खोजों अभियान




Recent Comments