दारोगा की बाइक व पिस्तौल छीन सुर्खियों में आया था कुख्यात राजकुमार शर्मा

1997 में लूट की घटना को अंजाम देकर अपराध की दुनिया में आया राजकुमार

परवेज़ अख्तर/सिवान

सीवान सदर प्रखंड के विशुनपुर रामपुर निवासी विश्वनाथ शर्मा का पुत्र कुख्यात अपराधी राजकुमार शर्मा 1997 में मुफस्सिल थाने क्षेत्र में एक लूट की घंटना को अंजाम देकर अपराध की दुनिया में आया था. अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद बहुत की कम समय में राजकुमार शर्मा पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया. हद तो उस समय पार हो गयी जब राजकुमार शर्मा ने गोपालगंज से सीवान मुफस्सिल थाने में योगदान देने आ रहें एक सब इंस्पेक्टर की बाइक व पिस्तौल छीन लिया.सीवान एवं गोपालगंज में इसके विरुद्ध करीब 19 लूट एवं हत्या के मामलें दर्ज है.
तीन भाई एवं एक बहन में दुसरे नंबर पर था राजकुमार
कुख्यात अपराधी राजकुमार शर्मा का परिवार मध्यम वर्गीय परिवार है. उसके पिता कानपुर के आर्म्स कारखाने से सेवानिवृत हो चुके हैं. बहुत ही कम उम्र में अपराध की दुनिया में आ जाने के बाद जिले के चर्चित अपराधियों में राजकुमार शर्मा का नाम था. 2005 में राजकुमार शर्मा ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्म्पण कर अपराध की दुनिया को अलविदा कह दिया.सरेंडर करने के बाद सीवान जेल से ही राजकुमार ने अपने बड़े भाई की शादी धुमधाम से किया. उसके बाद उसने एक बहन की शादी किया. करीब पांच साल पहले जमानत पर छुटने के बाद राजकुमार शर्मा कुछ दिन भुभिगत रहा. उसके बाद उसने करीब चार साल पहले शादी कर परिवारिक जीवन बिताने लगा.छोटे भाई की शादी करने के बाद उसने करीब दो साल पहले गोपालगंज के हथुआ में गिट्टी व्यवसाय से जुड़ गया. रेल मार्ग से व रेक से गिट्टी मंगाता था तथा सकी आपूर्ति करता था.