
सारण के किसानों को भी फसल क्षतिपूर्ति के अनुदान का लाभ मिलें:माधवी सिंह।
जलालपुर(सारण) – सारण के किसानों को गेहूं फसल की क्षति की भरपाई के लिए अनुदान का लाभ मिलें।ताकि किसान भी राहत की सांस ले सके। मांझी विधानसभा क्षेत्र के जदयू नेत्री तथा महिला। सेल की जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जदयू के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं सांसद आरसीपी सिंह तथा कृषि मंत्री प्रेम कुमार को इस बारे में पत्र लिखा है।उन्होंने पत्र में लिखा है कि चूंकि पन्द्रह दिनों में चार बार अतिवृष्टि एवं ओला पड़ने के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है।किसानों के फसल विलंब से बुआई के कारण अब तक खेतों में ही पड़े हुए हैं।फसल के भींग जाने के कारण दौनी करने में भी परेशानी आ रही है।किसान परेशान हैं।उन्हें फसल सहायता नहीं मिली तो कमर टूट जाएगी।इसलिए अन्य जिलों की भांति सारण के किसानों को भी अनुदान का लाभ दिलाया जाए।माधवी ने लाकडाउन की अवधि की बिजली बिल में रियायत करने तथा राशन वितरण में निगरानी बरतने की मांग मुख्यमंत्री तथा सांसद आरसीपी से की है।माधवी ने बताया कि सांसद आरसीपी सिंह ने भरोसा दिलाया है।




Recent Comments