सड़क दुर्घटना में घायल बैंक कर्मी का उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमनौर /सारण

एनएच 722 भेल्दी -गरखा मुख्य सड़क सरायबॉक्स गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल बैंक कर्मी का उपचार के दौरान मौत हो गई.
मृतक बैंक कर्मी स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसा खाप गांव निवासी छठु मांझी बताया जाता है. जो अवतार नगर थाना क्षेत्र के उत्तर ग्रामीण बैंक शाखा कोठिया नराव में कैसियर के पद पर कार्यरत थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमबार की देर संध्या बैंक से कार्य कर बाइक से घर लौट रहे थे कि सामने से आ रही ट्र्क ने ठोकर मार दिया जिससे बुरी तरह घायल हो गए थे. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल बैंक कर्मी को आनन फानन में ले उपचार के लिए गरखा पीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिती को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया,जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. बैंक कर्मी के मौत के बाद गांव में उसके शव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गई. पत्नी मोनरी देवी सहित उसके परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. घर में चीख पुकार मच गई. जिसे देख आसपास के लोगों के आंखों में आंसू छलक उठे. मालूम हो कि इसी वर्ष अपनी लड़की की शादी करने वाला था. वहीं उसके एकलौता पुत्र चंन्दन माँझी की पत्नी का दो माह पूर्व प्रजनन के दौरान मौत हो गई,थी. जिस कारण शादी नही कर पाए,पहले से ही परिवार शोकाकुल था,इनके मौत के बाद परिवार के साथ साथ गांव में भी मातमी सन्नाटा छा गया है.

मृतक के पुत्र चंन्दन ने रो रो कर बता रहा था कि पाच माह के बाद जनवरी में उसके पिता सेवानृवित होने वाले थे. वे हमेसा कहते थे की रिटायर के बाद अपना पूरा समय परिवार के रहकर ब्यतित करेंगे मगर नियती को यह मंजूर नहीं था.