तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का हुआ विधिवत उद्घटान

छपरा (सारण): बुधवार को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का विधिवत उद्घटान किया गया।

शिविर प्रधान सह उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड सारण सुरेश प्रसाद सिंह तथा सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉक्टर हरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से शिविर का उदघाटन किया।

शिविर सहायक के रूप में स्काउट मास्टर प्रमोद कुमार सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, अमन राज तथा गाइड कैप्टेन शारदा कुमारी तथा विधोत्मा चौधरी इस उद्घाटन समारोह में उपस्तिथ थी।इस शिविर में कुल 160 स्काउट गाइड भाग ले रहे है।शिविर के प्रथम दिन स्काउट गाइड का पंजीयन करने के बाद स्काउट और गाइड को दैनिक कार्यक्रम,शिविर नियम और टोली विधि के बारे में बताया गया।