दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
अवैध लॉटरी एवं जुआ खेलने वालों के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर एसपी जयंत कांत ने कार्यवाही करते हुए काली बाग थाना क्षेत्र से ₹16300 नगद 3 मोबाइल फोन एवं चार बाईक के साथ कुछ युवकों को र रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. उक्त जानकारी देते हुए एसपी जयंत कांत ने बताया कि उन्हें शहर में अवैध लॉटरी एवं जुआ खेलने वालों एवं खिलाने वालों की जानकारी प्राप्त हो रही थी. इसी के आलोक में उक्त कार्रवाई की गई है गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है.