दवा व्यवसायी से मारपीट कर रुपये छीने

बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के खबसी गांव के दवा व्यवसायी के साथ मारपीट कर आरोपियों ने 70 हजार नगदी छीन लिया है। जिस घटना को लेकर दवा व्यवसायी ने गांव के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिस दर्ज प्राथमिकी में स्थानीय निवासी दिपू कुमार पंडित ने बताया है कि पीडित अपने गौरा बाजार दवा दुकान से आ रहा था कि रास्ते में गांव के अरविंद कुमार राय तथा अजय कुमार राय पहले से घात लगा कर बैठे थे। आरोपी के पहुंचते ही दोनों आरोपी को घेर लिए। तथा आरोपी के साथ मारपीट करते हुए पौकेट से 70 हजार रुपये निकल लिए। जिस घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिस घटना की जांच पुलिस कर रही है।




Recent Comments