नौतन:– सर्प के काटने से युवती की मौत 

​दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :– नौतन — स्थानीय थाना क्षेत्र के बरदाहा पंचायत के सोता टोला गांव मे बुधवार को बिषैले सर्प के काटने से युवती की मौत की घटना प्रकाश मे आयी है ग्रामीणो ने बाताया कि अफसाना खातुन पिता बाबूजान मिया उम्र  18 वर्ष  सोता टोला निवासी को शौच करने जाने के क्रम मे सर्प के काटने से मौत हो गई बताया गया कि अफसाना इन्टर कि छात्रा थी और एम जी ओ पब्लिक हाई स्कूल मे बच्चो को कोचिंग शिक्षण देने का कार्य भी करती थी