युवती के अपहरण का अभियुक्त गिरफ्तारपानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी अपहरण के अभियुक्त आनंद कुमार को पानापुर पुलिस ने छपरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष केडी यादव ने बताया कि सोनवर्षा के व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री का शादी की नियत से अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद अभियुक्त आनंद कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।