छपरा: बिहार प्रदेश महिला राजद प्रकोष्ठ की नयी कमेटी की घोषणा पार्टी सचिव चितरंजन गगन द्वारा की गयी है. कमेटी में छपरा की समाजसेवी डॉ चंद्रावती को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है. डॉ चंद्रावती ने मनोनय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश डॉ अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया है. उनके मनोनय पर सारण राजद के सचिव आसिफ खां, उपाध्यक्ष श्याम जी प्रसाद, प्रदेश सचिव जिलानी मोबिन, उर्मिला यादव, अनिरुद्ध प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, हरेलाल यादव आदि ने शुभकामना प्रकट की है.