दर्दनाक सड़क हादसा में बाइक सवार दो इंटर के परीक्षार्थियों की ट्रक की ठोकर से हुयीं मौत

छपरा : डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर पेट्रोल पम्प के पास ट्रक की ठोकर से इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार दो परिक्षार्थीयों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी.घटना बुधवार दोपहर दो बजे की है जब दोनो परीक्षार्थी छपरा से अपने घर लौट रहे थे.मृतक परीक्षार्थी डोरीगंज थानाक्षेत्र के पश्चिमी बलुआ गाँव निवासी रंजीत कुमार के 17 बर्षिय पुत्र विक्की कुमार एवं धुंधकारी राय के 17 बर्षिय पुत्र मिथुन कुमार बताए जा रहे हैं.जो छपरा के आर.एन.सिंह इवनिंग कॉलेज से इंटर की परीक्षा देकर वापस बाइक से अपने घर लौट रहे थे.जहां द्फ्दरपुर पेट्रोल पम्प के पास सामने से आ रही एक बालू लदी ट्रक ने ठोकर मार दी.जिससे विक्की कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.वही बुरी तरह जख्मी मिथुन कुमार को अस्पताल ले जाने के क्रम मे रास्ते मे ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार बताया जा रहा हैं. घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने ट्रक को मुसेपुर चौक के पास ले जाकर शव के साथ मुख्य पथ को जाम कर दिया था.




Recent Comments