*योगिराज देवरहा बाबा मेमोरियल टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफानल में तरैया की टीम विजयी*
तरैया/सारण ।05.02.2019
प्रखण्ड के रामकोला मैदान में आयोजित योगिराज देवराहा बाबा मेमोरियल टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच मसरख और तरैया के बीच खेला गया।टॉस जीतकर तरैया की टीम ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। प्रथम बल्लेबाजी करते हुए मसरख की टीम 16 ओवर में 110 रन बनाया।जवाबी पारी खेलते हुए तरैया की टीम ने दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर आठ विकेट से शानदार जीत हासिल किया।मैंन ऑफ दी मैच तरैया के टीम के कमल किशोर को दिया गया।
मैच का उद्घाटन चंचलिया मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया।उक्त मौके पर युवराज सधीर सिंह,शेर सिंह उर्फ अमरजीत सिंह,विपिन विराट,नितेश कुमार,नवलेश कुमार, मिंटू कुमार,आजाद,कुन्दन सिंह,राकेश कुमार,लालू अंसारी व अन्य मौजूद थे।