“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत वाराणसी रेल मंडल ने आज स्वच्छ परिसर दिवस के रूप में मनाया

वाराणसी 23 सितम्बर, 2018: सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर चल रहे “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत वाराणसी मंडल पर आज 23 सितम्बर,2018 स्वच्छ परिसर दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी एस. के.झा द्वारा नामित अधिकारीयों द्वारा नामित अधिकारीयों द्वारा मंडल के विभिन्न स्थानों/स्टेशनों पर स्थित कार्यालयों,हास्पिटल,स्कूल, कोचिंग डिपो एवं गार्ड एवं ड्राइवर लाबी में उच्च स्तरीय सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्यापक साफ सफाई की गई साथ ही विभिन्न स्टेशनों की रेलवे कालोनीयों ,रेस्ट हॉउसों , रिटायरिंग रूमों ,सभी श्रेणियों के प्रतीक्षालयों एवं डारमेट्री की उच्च स्तरीय सफाई एवं वाल,फ्लोरऔर सीलिंग सरफेस की गहन साफ सफाई कराई गई इसके साथ ही बिजली उपकरणों (पंखे,ट्यूब,एल ई डी, ए सी,कूलर,एग्जॉस्ट पंखों, हाईमास्ट लैम्प)की फिटिंग और वायरिंग को दुरुस्त कराया गया ।

इस अवसर पर वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित विभिन्न अधिकारियों के कक्षो , विद्युत कर्षण कार्यालयों, विधुत सब स्टेशनों ,मंडुवाडीह 33/11 केवी सब स्टेशन । वाराणसी, मंडुआडीह ,इलाहाबाद सिटी छपरा ,आजमगढ़ , बलिया , गाजीपुर सिटी,देवरिया सदर, भटनी ,मऊ एवं सीवान की गार्ड एवं ड्राइवर लाबी व रनिंग रूम। वाराणसी, छपरा व मंडुवाडीह कोचिंग डिपो । अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटर और विभिन्न श्रेणी के यात्री प्रतीक्षालय – मंडुवाडीह, मऊ, गाजीपुर सिटी,बलिया, देवरिया, गोपालगंज, सीवान, सलेमपुर ,सुरेमनपुर ,इलहाबाद सिटी ,औडिहार ,भाटपार रानी ,छपरा ,चौरी चौरा ,ज्ञानपुर रोड ,इन्दारा, फेफना जखनियाँ ,कप्तानगंज,रसड़ा ,सहतवार, सरायमीर , आजमगढ़, सिसवाबाजार,थावे ,वाराणसी सिटी एवं यूसुफपुर स्टेशनों के यात्री प्रतीक्षालय स्टेशन परिसरों में स्थापित यू टी एस एवं पी आर एस काउंटर हाई मास्ट लैंप, पंखों और वातानुकूलित प्रणाली का व्यपक साफ सफाई किया गया ।

स्वच्छ परिसर दिवस के अवसर पर मंडल के विभिन्न कार्यलयों में अधिकारियों के चैंबर , वाटर सप्लाई पम्पों , पावर स्टेशनों , स्वास्थ सेवा केंद्रों , रेस्ट हाउसों ,हॉलिडे होम, रिटायरिंग रूम की कर्मचारियों द्वारा व्यापक साफ सफाई की गई ।
स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में कल 24 सितम्बर,2018 को भी स्वच्छ परिसर दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिसमें नामित अधिकारीयों द्वारा कार्यालयों,हास्पिटल,स्कूल,कोचिंग डिपो एवं लाबी में उच्च स्तरीय सफाई सुनिश्चित की जाएगी साथ ही रेलवे कालोनी ,रेस्ट हॉउस ,रिटायरिंग रूम,वेटिंग रूम एवं डारमेट्री की उच्च स्तरीय सफाई एवं प्लास्टर एवं बिजली फिटिंग को परखा जायेगा ।




Recent Comments