बेखौफ अपराधियों ने मढ़ौरा अनुमंडल के कार्यपालक सहायक को छपरा लौटते वक्त रास्ते में मारी गोली

नगरा(सारण) : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के फुटानी मोड़ के पास अपराधियों ने एक बाइक सवार को गोली मार दी जिससे वह बुरी तरीके से जख्मी होकर रोड पर गिर गया.सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार छपरा मढ़ौरा मुख्य पथ पर फुटानी मोड़ के पास अपराधियों ने मढ़ौरा अनुमंडल के लोक शिकायत कोषांग में काम करने वाले कार्यपालक सहायक हो बुधवार की शाम को गोली मार दी.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए पीछे से आ रहे उनके साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें खून से लथपथ देख उठाकर सदर अस्पताल ले गए.घायल व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लवकुशपुर गांव निवासी निर्भय नारायण सिंह बताए जाते हैं.वे अपनी बाइक से मढ़ौरा कार्यालय से कार्य करके शाम को घर लौट रहे थे.इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनको गोली मार दी.घटना के कारणो का पता नहीं चल सका है. डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच मामले की जांच में जुटे हैं.