छपरा: रविवार को दरियापुर में जल,जीवन और हरियाली,नशा मुक्त ,दहेज मुक्त ,बाल विवाह उन्मूलन के पक्ष में मानव श्रृंखला बनायी गयी।जिसमें भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य से लेकर आम जनों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस मौके पर भाजपा के राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन जागरूकता जरूरी है और आज का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर बनी मानव श्रृंखला से लोगों में जागृति का संदेश पहुंचा है। इस मौके पर दरियापुर पश्चिमी मँडल अध्यक्ष विनय शमाँ पूर्वी मँडल अध्यक्ष रामानंद सिंह पैकस अध्यक्ष नागेंद्र सिंह मुकेश सिंह मँटू बाबा. अमित दिक्षित पवन माँक्षी राकेश सिंह भोला दिक्षित कमरूदीन अँसारी मुना आलम चँदन सिंह राजू सिंह मोनू सिंह मंजू देवी चमपा देवी सहित हजारों की सँख्या मे पुरूष महिला ने भाग लिया।