परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज: बिजली विभाग की टीम ने रविवार को महाराजगंज थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में छापेमारी कर चोरी से बिजली जलाने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नीरज कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में महाराजगंज थाना क्षेत्र के हजपूरवा पंचायत के भजुआ टोला निवासी भुखल यादव के पुत्र शम्भु यादव के विरुद्ध 19 हजार 918 रुपये की बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.ज्ञात हो कि बिजली विभाग कि टीम को सूचना मिली कि हजपूरवा गांव मे कुछ लोगों द्वारा चोरी से बिजली जलाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद विभाग के टीम ने हजपूरवा गांव मे छापेमारी कर एक व्यक्ति को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा.




Recent Comments