तालाब में डुबने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमनौर /सारण – स्थानीय थाना क्षेत्र के निशक विशुनपुर गांव निवासी शंकर प्रसाद महतो की 12 वर्षीय पुत्री की मौत तालाब में डुबने से हो गयी. घटना बुधवार की संध्या की बतायी गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि शंकर प्रसाद महतो की 12 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी अपने घर के सामने परशुरामपुर गांव स्थित तालाब में स्नान कर रही थी. जहां उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चली गई. और गहरे पानी के आगोश में चली गयी. जहां मौके पर मौजूद उसके घर वाले शोर मचाने लगे. जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए तालाब में कुदे तबतक बहुत देर हो चुकी थी. लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाला. इसकी सूचना अमनौर पुलिस को दिया गया. जहां मौके पर अमनौर पुलिस पहुंच मामले की तहकीकात कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया. इधर इसकी मौत के बाद बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया. माता मधु देवी उसके परिवार के अन्य सदस्य चिख चिख कर रोने लगे. वहीं गांव में इस घटना के बाद मातम छा गया. घटना के बाद स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, अमनौर सीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंच शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया.