परसा(सारण)-मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित मानव शृंखला रविवार को बीडीओ रजत किशोर सिंह के नेतृत्व में शांति पूर्ण रूप से सफल हो गया।परसा दरोगा राय चौक से कटसा मोलनापुर तक मानव शृंखला का निर्माण किया गया था।इंटेल्स संस्था द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ नुकर नाटक का आयोजन किया गया।प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय के अलावे स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल,पेट्स विद्यालय समेत कई निजी विद्यालय ने जिम्मेवारी के साथ सहभागिता निभाई।वही परसा के पूर्व विधायक छोटेलाल राय नेअमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटु सिंह भाजपा कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह अर्जुन सिंह ने मानव शृंखला में भाग लिया।पूर्व विधायक मंटू सिंह के सौजन्य से कतार में खड़े लोगो को भ्रमण कर पानी उपलब्ध कराया गया।सीओ राम भजन राम जेएसएस अरविंद पासवान समेत सभी सेक्टर पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी तत्पर दिखे।




Recent Comments