दरवाजे पर चढ़ आपराधियों ने मारी गोली , मौत

दिघवारा (सारण) : स्थानीय थाना के मलखाचक गांव मेंं आपराधियों ने दरवाजे पर चढ़ गृहस्वामी को गोली मार हत्या कर दी। मृतक मलखाचक गांव के 50 वर्षीय इन्द्रमोहन सिंह बताये जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार आपराधियों ने दरवाजे पर चढ़ गोली मार दी। परिजन जब तक कुछ जान पाते तबतक अपराधी भाग गये। आनन फानन मेंं स्थानीय पी एच सी लाया गया , जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मेंं लेकर पोस्टमार्टम मेंं भेज दिया।




Recent Comments