इसुआपुर। इसुआपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार की देर शाम एक स्विफ्ट डिजायर कार से 354 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस टीम को देखकर कार का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। जिससे शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसकी डिक्की में 40 पेटी विदेशी शराब की बोतले पाई गई। वहीं गाड़ी में एक दिल्ली तथा दूसरा पटना का नंबर प्लेट भी मिला। पुलिस ने शराब के साथ कार को जप्त कर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है।थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।