समस्तीपुर : इनामी अपराधी सहित अन्य 7 अपराधी गिरफ्तार

#न्यूज इनपुट -केशव बाबू:
समस्तीपुर :
समस्तीपुर जिले में लगातार अपराध बढ़ते देख पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने कई डीएसपी और कई थाना अध्यक्ष की एक टीम गठित की, और एसटीएफ के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बनाते समय कुख्यात अपराधी पप्पू चौधरी और दो सहयोगी को पकड़ा गया। बंगरा थाना क्षेत्र से, पकड़े गए अपराधी से पूछताछ करने पर कई और अपराधी की बात सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिये तुरंत टीम का गठन कर छापेमारी शुरु हुई। इसी दौरान ग्राम मोरवा राय टोल थाना मुसरीघरारी से पांच और अपराधी को हथियार के साथ पकड़ा गया, ये सभी पेशेवर अपराधी है। इन लोगो का प्रमुख काम रंगदारी लेना, पैसे लेकर हत्या करना, ये सभी अपराधी पूर्व में गिरफ्तार हुए डब्लू झा गिरोह के सक्रिय सदस्य बताये जा रहे है।गिरफ्तार अपराधी का नाम व पता पप्पू चौधरी उर्फ दिनेश चौधरी पिता कृष्ण बल्लभ चौधरी ग्राम रुपौली थाना मुसरीघरारी जिला समस्तीपुर।गौरव कुमार उर्फ बबलू पिता दिनेश शर्मा ग्राम मोरवा राय टोला थाना मुसरीघरारी जिला समस्तीपुर अमन आनंद उर्फ लल्लू सिंह उर्फ लंबू पिता सुनील प्रसाद सिंह ग्राम चाक थाना मटिहानी जिला बेगूसराय।अमन कुमार उर्फ अमन सिंह पिता राज किशोर सिंह ग्राम फतेपुर फुलवरिया थाना सराय जिला वैशालीअशोक कुमार चौधरी उर्फ अशोक सम्राट पिता स्वर्गीय नागेशवर चौधरी ग्राम पिरापुर जंदाहा थाना जंदाहा जिला वैशाली।गौरी शंकर उर्फ गोलू चौधरी पिता नागेंद्र चौधरी ग्राम रतनपुरा थाना भगवानपुर जिला वैशाली।जितेंदर कुमार पिता विजय सिंह ग्राम करना थाना परवत्ता जिला खगड़िया कन्हैया सिंह पिता स्वर्गीय अवधेश सिंह ग्राम पिपरिया थाना पिपरिया जिला लखीसराय।तथा जप्त सामान इस प्रकार हैं
देशी पिस्टल 02,देशी कट्टा 01,मास्केट 01,मैगजीन 05,मैगजीनअर्द्धनिर्मीत04,राइफल के लकड़ी का बट राइफल का बैरल:- 03कारतूस-14मास्केट की गोली:- 05मोबाइल:- 14नगद रुपया:- 7000/ हैं।