थाना परिसर में बुलायी गयीं शांति समिति की बैठक को जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने कहा खानापूर्ति
बिदूपुर( वैशाली) :बिदूपुर वैशाली जिले के बिदूपुर थाना परिसर में मंगलवार को बिदूपुर थाना अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह द्वारा आगामी 21 मार्च को होने वाली होली के त्योहार को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई थीं। जिसकों लेकर सत्ता रूढ़ जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने कहा की बैठक के नाम पर खानापूर्ति की गयीं हैं। जिसमें सत्ता रूढ़ जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश एवं उनके दलों से सम्बंधित लोंगो को नही आमन्त्रित किया गया। जिसको लेकर सत्ता रूढ़ लोग काफ़ी आक्रोशित हैं। वहीं प्रखंड अध्यक्ष राजेशवर प्रसाद मुकेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि होली का त्योहार को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा बुलाई गई शांति समिति की बैठक में खानापूर्ति की गई है। जिसकों लेकर उनके दलों के लोगों में काफ़ी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत वरिये अधिकारी को भी कर दी गई हैं।




Recent Comments