समस्तीपुर:विभूतिपुर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर)लोकसभा चुनाव व रंगों के पर्व होली के मद्देनजर रखते हुए विभूतिपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद भारती के नेतृत्व में विभूतिपुर प्रशासन की टीम ने व सैफ जवानों ने चौक चौराहा व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।साथ ही विभूतिपुर के विभिन्न इलाकों में घूमते हुए लोगों शांति के साथ त्योहार मनाने और चुनाव में सहयोग करने की अपील की। लोकसभा चुनावों एवं होली के पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस-प्रशासन पूरी तरह संकल्पबद्ध नजर आ रहा है।वही थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने व्यवस्था को चाक चौबंद करने ने लिए जमकर पसीना बहाया।फ्लैग मार्च विभूतिपुर थाना से निकलकर सिंघिया,खोकसाहा,खदियाही,नरहन,भुसवर,गंगोली,सखमोहन,चकबिदुलिया,डुमरिया, सूरौली,होते हुए शाहपुर पहुँचा।इस दौरान थानाध्यक्ष केसी भारती ने जनता से कहा कि चुनावी माहौल में होली का पर्व है।सभी प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाएं। साथ ही शांति बनाए रखे।यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।उन्होंने लोगों से अपील की है कि असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले से सख्ती से निपटा जायेगा।