होली के हुड़दंग पर नजर रखेंगी ग्रामीण सुरक्षा दल, सरपंच ने टीम का किया गठन

होली समारोह मनाकर सभी को दिया भाई-चारे के संदेश
तरैया (19.03.2019) :
प्रखण्ड के अरदेवा ग्राम कचहरी पर माधोपुर सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय की अध्यक्षता में पंचायत के सभी पंचो की एक बैठक हुई।जिसमें होली की हुड़दंग पर नजर बनाए रखने के लिए ग्रामीण सुरक्षा दल का गठन किया गया।जिसका नेतृत्व अपने-अपने वार्ड में उस वार्ड के पंच करेंगे।दल में गाँव के शिक्षित युवाओं को रखा गया गया।जो सभी लोगों को शांति-पूर्ण होली मनाने की अपील करेंगें।तथा होली में अफवाह और हुड़दंग करने वाले लोगों की पहचान करेंगे।इसके बाद पंच और सरपंच ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भाई-चारे का संदेश देते हुए होली मिलन समारोह मनाया।उक्त मौके पर उप सरपंच मनोज सिंह,सचिव रामकुमार ठाकुर,पंच रामेश्वर राय,बलिस्टर सहनी, प्रमोद सिंह, शिव कुमरी देवी, विक्रमा राम, सूरज राउत, मंजु देवी, सरस्वती देवी, रीता देवी, साेना देवी व अन्य मौजूद थे।