जेपी विवि में व्याप्त शैक्षणिक आराजकता के खिलाफ AISF सारण के छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला
#छात्रों ने जेपी विवि प्रशासन के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी

छपरा :दिनांक 23 सितम्बर : ऑल इन्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला परिषद् के छात्रों ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक आराजकता,भ्रष्टाचार,पीजी प्रथम सेमेस्टर एवं स्नातक पार्ट-2 के परीक्षाफल में भारी गड़बड़ी,पीजी नामांकन में दुगनी फीस वृद्धि,स्नातक उतीॅन पंजीयन से वंचित छात्रों के साथ अन्याय,विवि छात्रों का आर्थिक व मानसिक शोषण के खिलाफ,इन सभी समस्याओं के जिम्मेदार जेपीयू कुलपति हरिकेश सिंह का पुतला फूंक रोष प्रकट किया।
इससे पहले संगठन के नगर सचिव सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में नगरपालिका मैदान से दर्ज़नों छात्रों का एक जत्था जेपी विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकला जो थाना चौक होते हुए नगरपालिका चौक पहूंचा जहां जेपीयू कुलपति का पुतला फूंका गया,जिसके बाद छात्रों ने वहीं एक सभा आयोजित किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि जेपी विवि कुलपति के तानाशाही रवैये के करण सारण प्रमंडल के लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है,जेपी विवि के लगभग सभी कालेजों में सही ढंग से 100 दिन भी क्लास नहीं चलता,फीर परीक्षा में कराई के नाम पर सैकड़ों छात्रों को बेवजह निष्कासित कर दिया जाता है,फीर जो छात्र परीक्षा देकर बचते हैं उन्हें प्रमोटेड या अनुतीॅन कर बेवजह परेशान किया जाता है,जो उचित नहीं है,ऐसे विवि प्रशासन आम गरीब छात्रों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रहा है, जिसे हमारा संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा,इसके खिलाफ संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि जेपी विवि कुलपति ने हमेशा छात्र हितों की अनदेखी किया है,छात्रों को बेवजह प्रमोटेड कर उनका शोषण किया जा रहा है,पीजी प्रथम सेमेस्टर व स्नातक द्वितीय वर्ष कि कपियों की पूर्ण मुल्यांकन की मांग करते हैं। राज्य- पार्षद अमित नयन ने कहा कि पीजी फीस बढोत्तरी एवं परीक्षाफल में गडबड़ियों को जल्द दुर नहीं किया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। नगर अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल ने कहा कि कुलपति छात्र हितों की अनदेखी करने से बाज नहीं आए तो एआईएसएफ जल्द हीं विवि कैम्पस में उग्र आंदोलन करेगा। आज के पुतला दहन में मुख्य रूप से राज्य परिषद् सदस्य विनय कुमार गिरि,अभिमन्यु पटेल,निखिल सिंह, रितिक सिंह, बिट्टू कुमार, उदभव कुमार, मनिष कुमार,मीठ्ठू सिंह,अंकित कुमार, विकास यादव,सोनू कुमार आदि मौजूद थे।