तेलंगना के घटकेसर से विशेष ट्रेन द्वारा छपरा जं. पर 1250 आये प्रवासी
• लगातार दूसरे दिन पहुंचे 1250 प्रवासियों में 263 सारण के थे शामिल,डीएम और एसपी ने की आगवानी
• स्टेशन पर की गयी सभी की स्क्रीनिंग,प्रशासन के प्रति प्रवासियों ने जताया आभार

छपरा : लगातार दूसरे दिन श्रमिक स्पेशल ट्रेन छपरा जं. पहूॅची। कल सूरत से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आयी थी और आज तेलंगना से आयी। सर्वप्रथम जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के द्वारा ट्रेन की सबसे पिछली बोगी तक जाकर निकलने वाले सबसे पहले व्यक्ति का स्वागत किया गया। इसके बाद बारी-बारी से लोगो के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाओ का समुचित रूप से पालन किया। प्लेटफार्म पर हीं लोगों को और उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 14 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। बच्चों को अलग से बिस्कीट, टॉफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया, तत्पश्चात लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया। जं. पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी, छपरा जं. को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहूॅच कर काफी खुष दिखे। आगंतुकों के द्वारा यहॉ की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया। छपरा जंक्षन पर आज आये 1250 लोगों में सबसे अधिक मधुबनी के 723, सिवान के 264 तथा सारण जिला के विभिन्न प्रखंडों के 263 व्यक्ति शामिल थे। इस अवसर पर मीडिया से वार्ता में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आये हुए सभी लोगों को उनके गृह जिला में भेजा जा रहा है जहाँ से उन्हें उनके गृह प्रखंड में बनाए गये क्वेरेंटीन कैम्प में रखा जाएगा। सारण जिला में भी जो 263 लोग आज तेलंगना से आये हैं उन्हे भी उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वेरेंटीन कैम्प में भेजा जा रहा है। इस कैम्प में उन्हें 21 दिन रखा जाएगा। वहाँ सभी लोगां को डिग्निटी किट उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें पहनने का कपड़ा, थाली-ग्लास, बाल्टी-मग, साबुन-सर्फ, ऐनक-कंघी, टूथपेस्ट-ब्रस आदि रहेगा। इन कैम्पों में सुबह में नास्ता और दो बार का भोजन ससमय उपलब्ध कराया जाएगा। इन कैम्पां में मनोरंजन के लिए टेलीविजन (एलसीडी) भी लगाया गया है तथा सुबह-शाम योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।
• प्रवासियों का 54 सैम्पल जांच के लिए भेजा:
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि बाहर से आये हुए प्रवासियों का 54 सैम्पल जाँच के लिए भेजा गया है तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि कोरेन्टाइन कैम्प में रह रहे एवं आने वाले प्रवासियों में सभी बुजूर्ग व्यक्तियों तथा एनफ्लूऐंजा के लक्षण वाले व्यक्तियों का सैम्पल लेकर जांच करा ली जाय।
—/–




Recent Comments