मुखिया ने अंचलाधिकारी को दिया आवेदन
डोरीगंज(सारण)। सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज विष्णुपुरा की मुखिया सरिता सिंह ने जल जमाव का निकासी कराने को लेकर सदर अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन में दर्शाया है कि ग्राम पंचायत राज विष्णुपुरा में जल निकासी का व्यवस्था पइन नाला आदि गृह निर्माण कराने वाले व्यक्तियांें द्वारा भरकर बंद कर दिया गया है। जल निकासी नहीं हो रहा जिस कारण से मकई का सारा फसल सूख गया है। इस जल जमाव के कारण विभिन्न तरह के बीमारी फैलने का का आशंका लग रहता है। उन्होंने जल निकासी के रूकावट का निरीक्षण करा कर अविलंब जल निकासी कराने की मांग की है जिससे आम जनता को भयंकर बीमारी से बचाया जा सकें।